Get App

MCD Results 2022: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में AAP का सूपड़ा साफ, सभी वार्ड में BJP जीती

MCD में भले ही AAP का कब्जा हो गया है, लेकिन मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में आप का सूपड़ा साफ हो गया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 3:58 PM
MCD Results 2022: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में AAP का सूपड़ा साफ, सभी वार्ड में BJP जीती
MCD Results 2022: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP 134 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है

Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) 126 के जादुई आंकड़े को पार कर ली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग (Delhi Election Commission) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली AAP 134 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि बीजेपी 104 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है। वहीं, कांग्रेस (Congress) को केवल 9 सीटों पर जीत प्राप्त हुई है। जबकि, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती है। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है।

अपना गढ़ नहीं बचा पाए सिसोदिया और सत्येंद्र जैन

दिल्ली नगर निगम में भले ही आम आदमी पार्टी की कब्जा हो गया है, लेकिन दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के इलाके में AAP का सूपड़ा साफ हो गया है। दोनों मंत्रियों के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) के इलाके में भी भगवा पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा क्षत्र से विधायक हैं। उनके क्षेत्र में चार वार्ड आते हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी चारों वार्ड में बीजेपी प्रत्‍याशियों ने AAP उम्‍मीदवारों को पटखनी दे दी है। वार्ड 196 मयूर विहार-2 में बीजेपी प्रत्‍याशी बिपिन बिहारी ने जीत दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें