Get App

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर! CCU में भर्ती, PM मोदी और CM योगी ने फोन कर जाना हाल

मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार को ICU में शिफ्ट किया गया

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 2:19 PM
Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर! CCU में भर्ती, PM मोदी और CM योगी ने फोन कर जाना हाल
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

Mulayam Singh Yadav Health updates: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबियत खराब है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के ICU (intensive care unit) में शिफ्ट किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में शिफ्ट किया गया। हालांकि, अभी तक उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। मुलायम सिंह यादव को अभी भी वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना से हड़कंप! भारत में लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, हाई अलर्ट पर IAF

मेदांता अस्पताल ने सोमवार को एक बयान जारी कर बयाया, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें