Get App

Mumbai BMW Crash: जिस बार में मिहिर ने पी थी शराब, वहां चला BMC का बुलडोजर, शिवसेना ने आरोपी के पिता को पद से हटाया

Mumbai BMW Hit-And-Run Case: मुंबई के जुहू में स्थित बार के कुछ हिस्सों को BMC अधिकारियों ने बुधवार सुबह ध्वस्त कर दिया। 24 वर्षीय मिहिर शाह को इसी बार में देर रात तक शराब परोसी गई थी। बार मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है। महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है

Akhileshअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 3:06 PM
Mumbai BMW Crash: जिस बार में मिहिर ने पी थी शराब, वहां चला BMC का बुलडोजर, शिवसेना ने आरोपी के पिता को पद से हटाया
Mumbai BMW Hit-And-Run Case: मुंबई पुलिस ने फरार आरोपी 24 वर्षीय मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया

Mumbai BMW Hit-And-Run Case: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार (10 जुलाई) को मुंबई के उस बार के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जहां मुंबई हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर शाह को शराब परोसी गई थी। मुंबई के जुहू में स्थित बार के कुछ हिस्सों को BMC अधिकारियों ने बुधवार सुबह ध्वस्त कर दिया। 24 वर्षीय मिहिर शाह को इसी बार में देर रात तक शराब परोसी गई थी। वाइस-ग्लोबल तापस बार के मैनेजर ने मिहिर को शराब परोसी थी, जिसकी उम्र अभी 24 साल भी नहीं हुई है। महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है। आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा संपत्ति को सील करने के 24 घंटे बाद यह कार्रवाई की गई है।

शाह द्वारा चलाई जा रही BMW ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। एक दिन पहले नाबालिग लोगों को शराब परोसने के अलावा बार को बिना उचित लाइसेंस के शराब परोसने और संपत्ति पर अवैध निर्माण के लिए सील कर दिया गया था। इन अवैध हिस्सों को अब ध्वस्त कर दिया गया है।

शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर उस BMW कार को चला रहा था, जिसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार 7 जुलाई की सुबह घटना के बाद से फरार मिहिर को मंगलवार को मुंबई के निकट विरार से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवसेना ने मिहिर के पिता को पद से हटाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें