Land for job scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। CBI ने बताया कि मामले में यह दूसरा आरोपपत्र है और इसमें 14 अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सामने आए दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहली बार तेजस्वी यादव का नाम आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।
