Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो इन दिनों ट्रेन के अंदर होने वाली हरकतों की वीडियो को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसा ही एक नया वीडियो मंगलवार सुबह से ट्रेंड कर रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक लड़की सरेआम सभी के सामने लड़के को जोर से थप्पड़ मारते हुए देखी जा सकती है। इतना ही नहीं वो लड़के को काफी डांट भी रही है। जबकि पीड़ित लड़का चुपचाप शांत खड़ा दिख रहा है। वीडियो कब का और कौन से मेट्रो स्टेशन का है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो के अंदर झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान किसी बात पर लड़की गुस्से में आ जाती है और लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री तमाशबीन बनकर सिर्फ दोनों को देख रहे हैं। हालांकि, किसी ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लड़की लड़के को खूब डांटती और फटकारती दिख रही है, जबकि लड़का चुप्पी साधे खड़ा रहता है।
@gharkekalesh नाम के यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक (खबर लिखे जाने तक) करीब 80 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। सोशल मीडिया यूजर्स का एक बड़ा धड़ा लड़की के ऐसा किए जाने का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही चीज कोई लड़का किया होता लोग बचाव में उतर जाते और लड़की का पक्ष लेते। लेकिन यहां लड़के की बात है इसलिए कोई यात्री कुल नहीं बोल रहा।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि यह लड़की किसी की पत्नी होगी, किसी की बेटी होगी। मान लीजिए कि आप उसके पति हैं। शायद आप हो सकते हैं और आपको उसके इस साइड के बारे में कभी पता नहीं चलेगा। अब आपको शादी के लिए शुभकामनाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर किसी लड़के ने थप्पड़ मारा होता, तो पूरी भीड़ उठकर चली जाती।
एक अन्य ने लिखा, वास्तव में अधिकांश लड़कियां निराश हैं! जिनके पास कुछ नहीं है और जिनके पास कुछ नहीं है, दोनों एक ही मानसिक स्थिति में हैं! इसलिए ऐसी लड़कियों को नौकरी/शौक/परियोजना में शामिल होना जरूरी है, जो खुशी लाए और उन्हें पूरा करे। दूसरों से अपनी खुशी की उम्मीद नहीं की जा सकती।
एक अन्य ने आस-पास के लोगों की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की, "कोई भी उनकी परवाह नहीं कर रहा है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं?" कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर महिला को थप्पड़ मारा गया होता, तो जनता की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आती। एक ने लिखा, "अगर लड़के ने उसे थप्पड़ मारा होता, तो पूरी जनता कड़ी प्रतिक्रिया देती।"