Get App

Lok Sabha Speaker Election 2024: ओम बिरला फिर ध्वनि मत से चुने गए लोकसभा स्पीकर, के. सुरेश को दी मात, PM मोदी ने दी बधाई

Lok Sabha Speaker Election 2024: कांग्रेस ने कहा था कि अगर विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाता है तो वह NDA उम्मीदवार ओम बिरला का समर्थन करेगी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी इससे सहमत नहीं हुई और उसने एक दुर्लभ चुनाव का सामना करने का फैसला किया

Akhileshअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 11:36 AM
Lok Sabha Speaker Election 2024: ओम बिरला फिर ध्वनि मत से चुने गए लोकसभा स्पीकर, के. सुरेश को दी मात, PM मोदी ने दी बधाई
Lok Sabha Speaker Election 2024: ओम बिरला का मुकाबला केरल के मवेलिकरा से 8 बार के कांग्रेस सांसद के सुरेश से था

Lok Sabha Speaker Election 2024: राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए हैं। इसी के साथ वह दो दशक से अधिक समय में इस पद पर दोबारा आसीन होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया। वहीं, शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोडिकुन्नील सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा और आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने इसका अनुमोदन किया।

लोकसभा स्पीकर पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार तथा BJP सांसद ओम बिरला का मुकाबला कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश के साथ था। बिरला और सुरेश ने मंगलवार को क्रमश: NDA और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

लोकसभा स्पीकर के चुनाव में उतरने के लिए विपक्ष ने अंतिम समय में तब फैसला लिया जब भारतीय जनता पार्टीके वरिष्ठ नेताओं ने उनकी इस पूर्व शर्त को नहीं माना कि राजग के उम्मीदवार बिरला का समर्थन करने के ऐवज में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को डिप्टी स्पीकर पद दिया जाना चाहिए।

कौन हैं ओम बिरला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें