Raghav Chadha & Parineeti Chopra engagement: पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में छाए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के शादी को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दोनों शनिवार 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शनिवार, 13 मई को सगाई हो रही है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। परिणीति पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
