Get App

'डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा सूरत, इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेंगी', पीएम मोदी ने 3,400 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 2 दशकों से विकास के जिस पथ पर सूरत चल पड़ा है, वो आने वाले सालों में और तेज होने वाला है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 12:53 PM
'डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा सूरत, इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेंगी', पीएम मोदी ने 3,400 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
पीएम मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ से ज्यादा की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही गुजरात में पहली बार हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि गुजरात, पीएम मोदी का गृह राज्य है और इस साल के अंत तक वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में करीब तीन दशक से शासन कर रही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में कायम रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में गुजरात दौरे के दौरान सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य रोड शो किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ से ज्यादा की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सूरत एक डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा और सड़कों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेंगी।

ये भी पढ़ें- World Heart Day: सिंगर केके से लेकर राजू श्रीवास्तव तक... भारतीय लगातार हो रहे हार्ट अटैक के शिकार, 'साइलेंट किलर' से बचना है तो छोड़ दें ये बुरी आदतें

पीएम मोदी ने कहा कि सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिन्दुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें