Modi Cabinet Reshuffle 2021: मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद अब मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है। डॉ. हर्ष वर्धन से छिना गया स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मंडाविया को दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। जबकि स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।