Punjab Elections Result 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू रुझानों में अमृतसर ईस्ट से तीसरे नंबर पर खिसके, जानिए कौन है आगे

आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर (Jeevan Jyot Kaur) अमृतसर सीट से सबसे आगे चल रही हैं

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू बीते कुछ महीनों से कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी करते रहे हैं

Punjab Elections Result 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और राज्य कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अमृतसर ईस्ट सीट से पीछे चल रहे हैं। यही नहीं पूर्वाह्न 11 बजे तक सिद्धू तीसरे नंबर पर थे, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की जीवन ज्योत कौर (Jeevan Jyot Kaur) सबसे आगे चल रही हैं। यह बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि सिद्धू बीते कुछ महीनों से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी करते रहे हैं।

चन्नी दोनों सीटों से पीछे

उधर, दिलचस्प बात यह है कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री और चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी अपनी दोनों सीट से पीछे चल रहे हैं।


उधर, आप के भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ने के साथ पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान का धुरी स्थित आवास फूलों से सजा दिया गया है और संगरूर स्थित घर पर जलेबियां तैयार की जा रही हैं। मान धुरी सीट से चुनावी मैदान में है, वहीं चन्नी दो सीटों- चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Election Result 2022: यूपी में रुझानों में BJP को मिला बहुमत, 235 सीटों पर चल रही आगे

यदि आप की जीत होती है तो दिल्ली के बाहर किसी राज्य में यह केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी की पहली सरकार बनेगी।

अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल पर भी हार का खतरा

वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन सीट से पीछे चल रहे हैं। अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन सीट से 3,575 मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली अभी आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

UP Election Result 2022 LIVE Updates: BJP को रुझानों में सपा से दोगुनी से भी ज्यादा सीटें, CM योगी आदित्यनाथ आगे

Assembly elections Results 2022 Live Updates: पंजाब में AAP ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा किया पार, CM चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर पीछे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 10, 2022 11:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।