Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक सामने आए चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 119 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है और 57 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि जेडीएस ने 1 सीट पर जीत हालिस की और 19 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
