Ram Mandir: 'BJP और RSS ने कब्जा कर लिया है' राहुल गांधी ने बताया राम मंदिर समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रही कांग्रेस

Ram Mandir Inauguration: राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। हिंदू धर्म के प्रमुख लोगों (शंकराचार्य) तक ने कहा है कि यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं है। साथ ही राहुल गांधी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति, जो भी दर्शन के लिए जाना चाहता है, वो जा सकता है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत इस समय नगालैंड में हैं

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 4:46 PM
Ram Mandir: 'BJP और RSS ने कब्जा कर लिया है' राहुल गांधी ने बताया राम मंदिर समारोह में क्यों शामिल नहीं हो रही कांग्रेस

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी के राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और RSS के इर्द-गिर्द केंद्रित कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह दावा भी किया कि विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की स्थिति बहुत अच्छी है और वह इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराएगा।

राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। हिंदू धर्म के प्रमुख लोगों (शंकराचार्य) तक ने कहा है कि यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।

'हमारे लिए इसमें शामिल होना मुश्किल है'


राहुल गांधी ने कहा, "राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री पर केंद्रित एक राजनीतिक कार्यक्रम है। बीजेपी और RSS इसे चुनावी रंग दे रहे हैं और इसीलिए हमारे लिए इसमें शामिल होना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना मुश्किल है, जब हमारे प्रमुख विरोधियों BJP और RSS ने समारोह पर कब्जा कर लिया है और इसे चुनावी कार्यक्रम में बदल दिया है।"

साथ ही राहुल गांधी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति, जो भी दर्शन के लिए जाना चाहता है, वो जा सकता है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत इस समय नगालैंड में हैं।\

I.N.D.I.A. गठबंधन को बड़ा झटका, मायावती बोलीं- BSP अपने दम पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। यात्रा का समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होगा।

साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर कहा कि INDIA ब्लॉक के साझेदारों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा सौहार्दपूर्ण तरीके से की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि INDIA ब्लॉक के भीतर छोटी-छोटी समस्याएं सुलझ जाएंगी और हम मिलकर BJP को हरा देंगे। सीट बंटवारे का मुद्दा इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ उठाया जा रहा है। बातचीत काफी अच्छी चल रही है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।