Ram Mandir: 'राम मंदिर समारोह आस्था का उत्सव, सभी विवादों से बचें' PM मोदी ने अपने मंत्रियों को दिया ये खास संदेश

Ram Mandir Inauguration: पीएम ने पिछले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, “राम मंदिर निर्माण करोड़ों-करोड़ों राम भक्तों की आस्था और बलिदान का उत्सव है। यही वो मैसेज है, जिसे नीचे तक पहुंचाने की जरूरत है।” माना जाता है कि जहां सभी मंत्रियों से अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में मौजूद रहने की उम्मीद है, क्योंकि लोकसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: 'राम मंदिर समारोह आस्था का उत्सव, सभी विवादों से बचें' PM मोदी ने अपने मंत्रियों को दिया ये खास संदेश

Ram Mandir Inauguration: न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में होने वाले महत्वपूर्ण राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), जो खुद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे, उन्होंने इसे लेकर अपने कैबिनेट सहयोगियों को एक मैसेज भी दिया है।

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम ने पिछले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, “राम मंदिर निर्माण करोड़ों-करोड़ों राम भक्तों की आस्था और बलिदान का उत्सव है। यही वो मैसेज है, जिसे नीचे तक पहुंचाने की जरूरत है।”

माना जाता है कि जहां सभी मंत्रियों से अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में मौजूद रहने की उम्मीद है, क्योंकि लोकसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं। साथ ही उन्हें पर्याप्त सावधानी बरतने की भी जरूरत है ताकि किसी भी विवाद या विवादित बयान से बचा जाए।


Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलवाकर सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया' SP नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

सूत्रों की मानें, तो प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगियों से कहा, "किसी को भी विपक्ष की टिप्पणियों से उत्तेजित नहीं होना है और ऐसी किसी चाल में न फंसें।” मोदी का ये संदेश ऐसे समय में आया, जब कई विपक्षी नेताओं ने राम मंदिर समारोह से पहले सांप्रदायिक झड़पें भड़कने की आशंका जताई हैं।

22 जनवरी को पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में ये भव्य समारोह होने जा रहा है। ये समारोह बीजेपी के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि कुछ ही महीनों में देश में आम चुनाव भी आने वाले हैं।

आयोजकों ने भव्य समारोह के लिए करीब 8,000 निमंत्रण भेजे हैं, जिनमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, कंगना रनौत, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।