Ram Navami violence: कई राज्यों में रामनवमी (Ram Navami) समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा (Violence) की खबरों के बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दावा किया कि राज्य में कोई तनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा, राज्य में कोई 'तू-तू मैं-मैं' तक भी नहीं हुई। सीएम ने दावा किया कि एक ही महीने में रामनवमी और रमजान (Ramzan) को शांतिपूर्वक मनाकर राज्य ने एक उदाहरण पेश किया है।
