Get App

'21वीं सदी में भारत सबसे अच्छा विकल्प': पीएम मोदी ने Re-Invest का किया उद्घाटन, जानें संबोधन की बड़ी बातें

Re-Invest Meet in Gandhinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 16 सितंबर को गांधीनगर में आयोजित चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) में भाग लिया। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे इस आयोजन में भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं

Akhileshअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 12:57 PM
'21वीं सदी में भारत सबसे अच्छा विकल्प': पीएम मोदी ने Re-Invest का किया उद्घाटन, जानें संबोधन की बड़ी बातें
Re-Invest Meet in Gandhinagar: पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया का मानना है कि 21वीं सदी में भारत सबसे अच्छा विकल्प है

Re-Invest Meet in Gandhinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 सितंबर, 2024) को गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो (Re-Invest Meet 2024) के चौथे एडिशन का उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया का मानना है कि 21वीं सदी में भारत सबसे अच्छा विकल्प है। पीएम मोदी ने कहा कि हम अयोध्या और 16 अन्य स्थानों को आदर्श सौर शहरों के तौर पर विकसित करने पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अगले 1,000 वर्षों के लिए आधार तैयार कर रहा है, हम सिर्फ शीर्ष पर पहुंचने ही नहीं, बल्कि इस स्थान को बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि देश की विविधता, क्षमता, संभावना, प्रदर्शन अद्वितीय है, इसलिए मैं वैश्विक अनुप्रयोग के लिए भारतीय समाधान की बात करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में हमने देश के तीव्र विकास के लिए हर क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने का प्रयास किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। आपको बता दें कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे री-इन्वेस्ट आयोजन में भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। गुजरात इसका मेजबान राज्य है। जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्यों के रूप में इसमें भाग ले रहे हैं।

संबोधन की बड़ी बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें