Get App

Sandeshkhali Case: 'एक पिता की तरह सुना दर्द...' संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM मोदी, मुलाकात में भावुक हुईं पीड़िता

Sandeshkhali Case: उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की रैली में बोलते हुए, पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर संदेशखाली मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इसी रैली के बाद प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की महिलाओं से मुलाकात भी की और उनका दुख-दर्द बांटा

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 4:04 PM
Sandeshkhali Case: 'एक पिता की तरह सुना दर्द...' संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM मोदी, मुलाकात में भावुक हुईं पीड़िता
Sandeshkhali Case: संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM मोदी

Sandeshkhali Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को संदेशखाली (Sanseshkhali) की महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक जनसभा के बाद महिलाओं से मुलाकात की। इसी जिले में संदेशखाली गांव आता है। BJP सूत्रों ने बताया कि महिलाओं अपनी आपबीती सामने रखी और पीएम ने एक पिता की तरह उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। पीड़ित इस बात से काफी भावुक थे कि पीएम मोदी ने उनका दर्द समझा।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई की महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने बताया, "जनसभा के बाद, प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की कुछ महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं ने उन पर हुए अत्याचारों के बारे में बताया।"

BJP सूत्रों ने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री को आपबीती सुनाते समय भावुक हो गईं और प्रधानमंत्री ने "एक पिता की तरह" धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी। सूत्रों ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री ने उनके दर्द को समझा’’।

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली (Sandeshkhali) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें