दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को एक साल बाद मिली जमानत, SC ने शर्तों के साथ 6 हफ्ते की दी अंतरिम जमानत

सत्येंद्र जैन गुरुवार को चक्कर आने से बाथरूम में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल के ICU भर्ती कराया गया। इससे पहले AAP ने बताया था कि जैन को पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं और कमर पर बेल्ट लगाते हैं

अपडेटेड May 26, 2023 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
Satyendar Jain: सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को जमानत मिल गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। बता दें कि पिछले 1 साल से सत्येंद्र जैन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक दिन पहले गुरुवार को उन्हें तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरने के चलते सिर में चोट आई थी। फिलहाल, वह ICU में भर्ती हैं। अब 10 जुलाई को मामले में अगली सुनवाई होगी। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।

सत्येंद्र जैन गुरुवार को चक्कर आने से बाथरूम में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल के ICU भर्ती कराया गया। इससे पहले AAP ने बताया था कि जैन को पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैन पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं और कमर पर बेल्ट लगाते हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी भी होनी है। सत्येंद्र जैन की रीढ़ की समस्या की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में जांच की गई। तस्वीरों में जैन के अस्वस्थ और कमजोर दिखने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें मारना चाहती है।


पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में जैन को ICU में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि जैन की हालत काफी खराब है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक डॉक्टर ने पीटीआई को बताया कि दिन में जैन को आपातकालीन विभाग में लाया गया था और डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। उन्होंने कहा कि जैन को रीढ़ की हड्डी में कुछ समस्या है और पहले भी उन्हें इलाज के लिए LNJP अस्पताल लाया गया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे AAP नेता सत्येंद्र जैन, एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि चक्कर आने के बाद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार जैन बाथरूम में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि जैन काफी कमजोर हो गए हैं और उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही है। पार्टी का दावा है कि जेल में रहते हुए सत्येंद्र जैन का वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।