जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 27 साल के एक पार्टी के कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें JD(S) नेता सूरज रेवन्ना पर 16 जून को कर्नाटक के हासन जिले में एक फार्म हाउस में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।
