सुखविंदर सिंह सुखु (Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के अगले मुख्यमंत्री (CM) होंगे। वहीं मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक दल की शनिवार को शिमला में बुलाई गई बैठक दौरान पार्टी आलाकमान के इस फैसले का ऐलान किया गया। सुखु तीन बार के विधायक और राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। वहीं मुकेश अग्निहोत्री, बीजेपी सरकार के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी CM पद की रेस में थी, लेकिन आखिर मिनटों में वह इससे बाहर हो गईं। कांग्रेस ने दो दिन पहले ही हिमाचल विधानसभा में 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था
