आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधा। केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, "प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए।" इस बीच तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
