टक्कर: बैंक एनपीए पर रघुराम राजन के मंत्र

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि व्यापार घाटे की बड़ी वजह कच्चा तेल है।

अपडेटेड Sep 12, 2018 पर 12:13 PM

सीएनबीसी-आवाज़ पर डिबेट शो टक्कर में सोमवार से शुक्रवार रात 09:00 बजे आपसे जुड़े हुए मुद्दे उठाए जाते हैं और सरकार से पूछे जाते हैं तीखे सवाल। टीवी पर बहस तो बहुत होती रहती हैं लेकिन वहां तू-तू, मैं-मैं के बीच आपके मुद्दे दब जाते हैं और आपके हक की आवाज़ गुम हो जाती है। इसलिए टक्कर में उन चेहरों से सीधे सवाल किए जाते हैं जिनकी आपके प्रति सीधी जवाबदेही बनती है। टक्कर महज एक शो नहीं है ये 130 करोड़ भारतीयों की एक बड़ी मुहिम है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि व्यापार घाटे की बड़ी वजह कच्चा तेल है लेकिन एक्सपोर्ट को लेकर भी दिक्कतें हैं। सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा है कि अभी वित्तीय मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है, सरकार अभी चुनावी बजट का खतरा मोल नहीं ले सकती। सरकार को एक्सपोर्ट बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

रघुराम राजन का मानना है कि एनपीए के ज्यादा से ज्यादा मामले कोर्ट के बाहर सेटल करने की जरूरत है क्योंकि एनसीएलटी पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर छोटा मामला एनसीएलटी में जाना ठीक नहीं है, बल्कि सिर्फ वही मामले जाएं जो हल नहीं हो पा रहे हैं। एनसीएलटी पर दबाव बढ़ा तो मामले सुलझना मुश्किल होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।