Get App

Tej Pratap Yadav : 'ठुमका नहीं लगाओगे तो...', होली पर तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर बिहार में मचा सियासी घमासान

Tej Pratap Yadav Viral Video : पटना में होली समारोह के दौरान आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के कहने पर एक पुलिसकर्मी नाचता हुआ नजर आया। तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से कहा कि अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे। वहीं इस वीडियो पर बिहार में सियासी घमासान छिड़ता नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 5:52 PM
Tej Pratap Yadav : 'ठुमका नहीं लगाओगे तो...', होली पर तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर बिहार में मचा सियासी घमासान
बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आने के बाद बिहार में मचा सियासी घमासान

Tej Pratap Yadav Viral Video :  बिहार में एक नया राजनीतिक विवाद तब भड़क उठा जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्हें होली के जश्न के दौरान एक पुलिसकर्मी को जबरदस्ती नाचने के लिए कहते देखा गया। वीडियो में तेज प्रताप एक मंच पर बैठे माइक पकड़े नजर आ रहे हैं और नीचे मौजूद लोगों को निर्देश दे रहे हैं। एक मौके पर उन्होंने पुलिसकर्मी से नाचने के लिए कहा और मना करने पर सस्पेंड करने की धमकी दे दी। यह घटना पटना में उनके आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम की बताई जा रही है।

JDU का हमला

वीडियो सामने आने के बाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेज प्रताप की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "जंगल राज का दौर खत्म हो चुका है, लेकिन देखिए लालू यादव के बड़े बेटे का व्यवहार। वह एक पुलिसकर्मी को नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। लालू परिवार को समझना चाहिए कि बिहार बदल चुका है, अब ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है।"बीजेपी ने भी तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए इसे आरजेडी की गुंडागर्दी और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें