राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के अल्पसंख्यकों को लेकर एक टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई हमारे मुस्लिम भाइयों पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा, तो RJD और तेजस्वी यादव चुप नहीं बैठेंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे। बता दें कि हाल ही में अररिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। बीजेपी सांसद ने कथित तौर पर कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।
