केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिखों को लेकर दिए गए बयान पर रविवार को उनकी आलोचना की और उन्हें ‘‘देश का सबसे बडा दुश्मन और आतंकवादी’’ बताया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भागलपुर स्टेशन से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को शुरू किए जाने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागलपुर जिले में थे।
