भारत ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अवैध घुसपैठ की लगातार कोशिशों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार (3 अक्टूबर) को पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक यानी चार्ज डी अफेयर्स (Pakistani Chargé d’Affaires) को तलब कर घुसपैठ को बढ़ावा देने पर आपत्ति जताई। यह कार्रवाई पंजाब के तरनतारन जिले में BSF जवानों द्वारा दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराए जाने के एक दिन बाद हुई है। पंजाब के अधिकारियों ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गए थे।
