Get App

UP Assembly Elections 2022 : प्रयागराज में एक बक्से में VVPAT पर्चियां मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

कौशांबी में सपा कार्यकर्ताओं ने एक मतगणना केंद्र में प्रवेश कर रही जिला निर्वाचन अधिकारी की कार को रोककर तलाशी ली

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 9:19 AM
UP Assembly Elections 2022 : प्रयागराज में एक बक्से में VVPAT पर्चियां मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने से पहले तक अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अलर्ट मोड में रहे

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने से पहले तक अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अलर्ट मोड में रहे। प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में एक कथित रूप से पुरानी वीवीपीएटी पर्चियां (VVPAT slips) मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया। वहीं कौशांबी में सपा कार्यकर्ताओं ने एक मतगणना केंद्र में प्रवेश कर रही जिला निर्वाचन अधिकारी (district election officer) की कार को रोककर तलाशी ली।

डीएम ने दिलाया भरोसा

प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री ने हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे वीवीपीएटी पर्चियां एक “टेस्टिंग” बैच का हिस्सा हैं जिन्हें चुनावों में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें