Uttar Pradesh By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में पहली बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) उपचुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं BSP प्रमुख मायावती ने रविवार (11 अगस्त) को ऐलान किया कि निकट भविष्य में राज्य की 10 खाली हुए विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। मायावती ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक में उपचुनाव लड़ने की घोषणा की।
