Get App

UP Elections 2022: 'सीटें कितनी भी आएं योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे CM', अमित शाह बोले- योगी के चहरे पर ही लड़ रहे हैं चुनाव

UP Elections 2022: शाह ने कहा कि आज जनता को परेशान करने वाले जेल में हैं। आज लड़कियां रात में अकेले चल सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 12:59 PM
UP Elections 2022: 'सीटें कितनी भी आएं योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे CM', अमित शाह बोले- योगी के चहरे पर ही लड़ रहे हैं चुनाव
अमित शाह बोले- योगी के चहरे पर ही लड़ रहे हैं चुनाव

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी पूरे चरम पर है। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि वो इस बार 300 से ज्यादा सीटों के साथ राज्य में दोबारा सत्ता पर काबिज होगी। Network18 के एमडी और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ खास बातचीत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो टूक कहा, "चाहे सीटें कितनी भी आएं, यूपी में योगी आदित्यनाथ ही सीएम बनेंगे।"

ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने पूछा कि योगी आदित्यनाथ यूपी में बीजेपी का चेहरा हैं, चुनाव में सीटें कितनी भी आएं क्या मुख्यमंत्री वही बनेंगे? गृह मंत्री ने इसके जवाब में कहा, "हम योगी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए हर हाल में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। चाहे हमारी कितनी भी सीटें क्यों न आएं।"

उन्होंने आगे कहा, "CM योगी ने शानदार काम किया है. हम योगी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं।"

'पहले एक धर्म विशेष के लोगों को दी जाती थी छूट'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें