UP Elections 2022: 'योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं', सपा के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर का आरोप

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि सोमवार को वाराणसी के शिवपुर निर्वाचन क्षेत्र से उनकी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद राजभर का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, राजभर ने आगे मांग की कि चुनाव आयोग उन्हें और उनके पार्टी के उम्मीदवार को सुरक्षा प्रदान करे

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 5:11 PM
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई

UP Elections 2022: समाजवादी पार्टी (SP) के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर एक विस्फोटक आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम योगी मेरी हत्या कराना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने वाराणसी में नामांकन के दौरान काले कोट वाले गुंडे भेजे।

ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं।

राजभर ने दावा किया कि सोमवार को वाराणसी के शिवपुर निर्वाचन क्षेत्र से उनकी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद राजभर का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। राजभर ने आगे मांग की कि भारतीय चुनाव आयोग उन्हें और उनके पार्टी के उम्मीदवार को सुरक्षा प्रदान करे।


Punjab Elections 2022: पंजाब चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि कल वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अरविंद राजभर का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मुझ पर हमला किया गया था। योगी जी (आदित्यनाथ) मुझे मरवाना चाहते हैं। बीजेपी और योगी के गुंडों को वहां काले कोट में भेजा गया था।

दरअसल, वाराणसी मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंचे सुभासपा के प्रत्याशी अरविंद राजभर, उनके पिता ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अरविंद राजभर और ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि उनके साथ विरोधियों ने धक्का-मुक्की की और अपशब्द कहे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार उनके गठबंधन से हताश और परेशान होकर इस तरह का कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 300 यूनिट फ्री बिजली के उनके वादे को लेकर जनता उत्साहित है और बीजेपी सरकार से परेशान हो चुके किसान भी उनके साथ हैं।

राजभर की एसबीएसपी और समाजवादी पार्टी मिलकर यूपी चुनाव लड़ रही हैं। राजभर की एसबीएसपी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। हालांकि, राजभर द्वारा 2019 का लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला करने के बाद दोनों पार्टियां अलग हो गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।