UP News: भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद जब वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे उस वक्त ट्रेन पर किसी ने पथराव कर दिया। उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार (3 नवंबर) को वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने ऐसी घटनाओं के प्रति समाज को जागरूक करने का आग्रह किया। फिलहाल, रेलवे सुरक्षा बल ट्रेन पर कथित पथराव की जांच कर रहा है। आजाद ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों से बच्चों को इस विषय पर जागरूक करने का भी आह्वान किया।
