Get App

Uttar Pradesh में इतिहास बनाने के करीब BJP, दोबारा सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजादी के बाद से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगले चुनाव में जीतकर मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 12:27 PM
Uttar Pradesh में इतिहास बनाने के करीब BJP, दोबारा सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एक पार्टी या गठबंधन को 202 सीटों की जरूरत है, जबकि भाजपा 250 से ज्यादा सीटों पर जीतती दिख रही है

Uttar Pradesh Assembly Election : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से आगे निकलते हुए 403 सदस्यों वाली असेंबली में 250 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिले आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, भाजपा 215 सीटों पर बढ़त के साथ उत्तर प्रदेश में बहुमत की ओर बढ़ रही है। सरकार बनाने के लिए एक पार्टी या गठबंधन को 202 सीटों की जरूरत है।

योगी बनाएंगे लगातार दोबारा सीएम बनने का रिकॉर्ड

अगर योगी मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजादी के बाद से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगले चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री नहीं बन पाया। अगर फिर से योगी के नेतृत्व में सरकार बनती है तो वह एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें