तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद शनिवार को पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को राज्य BJP विधायक दल की तरफ से उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। धामी आज देर शाम उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश के करीब 57 BJP विधायकों ने आज देहरादून में पार्टी मुख्यालय में राज्य के अगले मुख्यमंत्री को चुनने के लिए बैठक की, जहां अगले साल चुनाव होंगे।