Get App

Uniform Civil Code: उत्तराखंड आज UCC लागू कर रचेगा इतिहास, समान नागरिक संहिता से बदल जाएंगी ये चीजें

Uniform Civil Code: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (26 जनवरी) को कहा कि राज्य में सोमवार (27 जनवरी) से बहुचर्चित कानून यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड भारत का पहला राज्य होगा, जहां UCC कानून प्रभावी होगा। जानें कानून लागू होते ही राज्य में क्या-क्या बदल जाएगा

Akhileshअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 11:30 AM
Uniform Civil Code: उत्तराखंड आज UCC लागू कर रचेगा इतिहास, समान नागरिक संहिता से बदल जाएंगी ये चीजें
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होते ही उत्तराखंड में बहुत सारी चीजें बदल जाएंगी

Uniform Civil Code in Uttarakhand: उत्तराखंड सोमवार (27 जनवरी) को बहुचर्चित कानून यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर इतिहास रचने जा रहा है। इस तरह ऐसा करने वाला उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन जाएगा। समान नागरिक संहिता न केवल पूरे राज्य में लागू होगी, बल्कि यह राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के लोगों पर भी लागू होगी। यह ऐतिहासिक विधेयक सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूसीसी पोर्टल का अनावरण करेंगे।

उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करना 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक था। मार्च में दोबारा सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में यूसीसी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उसका मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन पर मुहर लगा दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी। इसने लगभग डेढ़ वर्ष में विभिन्न वर्गों से बातचीत के आधार पर चार खंडों में तैयार अपनी विस्तृत रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी।

रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी विधेयक पारित कर दिया गया। उसके एक माह बाद 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी उसे अपनी मंजूरी दे दी। सोमवार को यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड ऐसा कराने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। असम सहित देश के कई राज्य उत्तराखंड के यूसीसी अधिनियम को एक मॉडल के रूप में अपनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें