Get App

Hekani Jakhalu: जानें, कौन हैं नागालैंड की पहली महिला विधायक बनीं NDPP की हेखानी जखालू

Nagaland election results 2023: नागालैंड विधानसभ चुनाव में आज एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेखानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेखानी जखालू NDPP-BJP गठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में उतरी थीं। जखालू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-रामविलास) के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 3:56 PM
Hekani Jakhalu: जानें, कौन हैं नागालैंड की पहली महिला विधायक बनीं NDPP की हेखानी जखालू
Nagaland election results 2023: इस बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों- हेखानी जखालू, सलहूतु क्रुसे, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा है

Election Results 2023: नागालैंड विधानसभ चुनाव (Nagaland Election Results 2023) में आज एक इतिहास रचा गया है। नागालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली हेखानी जखालू (Hekani Jakhalu) पहली महिला विधायक बनकर गुरुवार को इतिहास रच दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की उम्मीदवार जखालू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया।

इस बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों- हेखानी जखालू, सलहूतु क्रुसे, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार एनडीपीपी की सलहूतु क्रूसे पश्चिमी अंगामी सीट से आगे हैं। इसके अलावा बीजेपी की हुकली सेमा भी अतोइजू निर्वाचन क्षेत्र से आगे हैं।

नागालैंड की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर हुए चुनाव में तुएनसांग सदर-एक सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पी. बशांगमोंगबा चांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को हराया। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने अब तक दो और सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवारों ने 14 सीट पर जीत दर्ज की है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, एनडीपीपी के उम्मीदवार एस. केओशू यिमचुंगेर ने शामटोर चेस्‍सोरे विधानसभा क्षेत्र में निकटतम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार आर तोहनबा को 2,295 मतों से हरा दिया है। आयोग ने बताया कि चुनाव में सत्तारूढ़ NDPP-BJP गठबंधन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दलों से आगे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें