Get App

VK Pandian: कौन हैं वीके पांडियन, जिन्हें VRS के कुछ घंटों बाद ओडिशा सरकार में मिल गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा?

VK Pandian: पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। पटनायक के 2019 में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए '5 टी सचिव' की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। 2000 बैच के IAS अधिकारी वीके पांडियन की जड़ें तमिलनाडु में हैं

Akhileshअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 12:27 PM
VK Pandian: कौन हैं वीके पांडियन, जिन्हें VRS के कुछ घंटों बाद ओडिशा सरकार में मिल गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा?
VK Pandian: VRS लेने के 24 घंटे से भी कम समय में उनकी यह नियुक्ति हुई है

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व सहयोगी वीके पांडियन (VK Pandian) को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5 T (Transformational Initiatives यानी परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पटनायक के भरोसेमंद निजी सचिव और ओडिशा के ताकतवर IAS वीके पांडियन के VRS को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। पांडियन के सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के 24 घंटे से भी कम समय में उनकी यह नियुक्ति हुई है।

सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, "श्री वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5 T (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करेंगे।" कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने ओडिशा सरकार के एक पत्र के बाद 23 अक्टूबर को पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी।

कौन हैं पांडियन?

पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। पटनायक के 2019 में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए '5 टी सचिव' की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। 2000 बैच के IAS अधिकारी वीके पांडियन की जड़ें तमिलनाडु में हैं। उन्होंने एक युवा जिला कलेक्टर के रूप में सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें