Get App

क्या अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नंबर है? केजरीवाल से पूछताछ में बड़ा खुलासा

Arvind Kejriwal arrested: एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

Akhileshअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 1:59 PM
क्या अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नंबर है? केजरीवाल से पूछताछ में बड़ा खुलासा
Delhi Liquor Scam Case: केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया है कि कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक विजय नायर मुझे नहीं, बल्कि मंत्री आतिशी (Atishi) और सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) को रिपोर्ट करते थे। ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जांच को गुमराह कर रहे है। ED ने बताया कि जब विजय नायर के बारे में पूछा गया तो केजरीवाल ने कहा कि वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते है। इस दौरान कोर्ट में विजय नायर की मीटिंग से जुड़े सारे सबूत दिखाए गए।

इसके अलावा गोवा चुनावों के दौरान कैश से जुड़े सबूतों को भी केजरीवाल ने मानने से इनकार कर दिया। एजेंसी को पूछताछ के लिए रिमांड की जरूरत नहीं थी इसलिए केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

कौन है विजय नायर? (Who is Vijay Nair)

इवेंट कंपनी ओनली मच लाउडर (OML) के पूर्व CEO विजय नायर (Vijay Nair) आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उनको 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। CBI ने आरोप लगाया है कि नायर ने घोटाले में एक शराब कंपनी के मालिक से रिश्वत ली थी। नायर ने 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़ना शुरू किया। लगभग पांच वर्षों तक उनका काम सोशल मीडिया, इवेंट कम्यूनिकेशन के साथ-साथ पार्टी कार्यक्रमों की योजना बनाने के इर्द-गिर्द घूमता रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें