Get App

Women Wrestler Case: बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली HC से बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज FIR को किया था चैलेंज

Women Wrestler Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज FIR और आरोप रद्द करने का अनुरोध वाली दलीलों पर नोट दाखिल करने का समय दिया है

Akhileshअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 12:52 PM
Women Wrestler Case: बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली HC से बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज FIR को किया था चैलेंज
Women Wrestler Case: बृजभूषण शरण सिंह ने उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले को खारिज करने की मांग की थी

Women Wrestler Case: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर यौन शोषण मामले में दर्ज FIR और चार्जशीट एवं निचली कोर्ट (राउज रेवन्यू) का आदेश रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज FIR और आरोप रद्द करने का अनुरोध वाली दलीलों पर नोट दाखिल करने का समय दिया है। उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले को खारिज करने की मांग की थी।

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश और पूरी कार्यवाही को चुनौती देने वाली एक ही याचिका दायर करने के फैसले पर सवाल उठाया। जज ने बृजभूषण शरण सिंह से पूछा कि वे किस आधार पर अपने खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ी FIR को रद्द करने की मांग कर रहे हैं? मामले में सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय हो चुके हैं। साथ ही ट्रायल कोर्ट अभियोजन के साक्ष्य दर्ज कर रही है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, जस्टिस कृष्णा ने कहा, "यदि आरोप तय हो गए हैं तो गुण-दोष के आधार पर सब कुछ खारिज नहीं किया जा सकता।" अदालत ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा, "हर चीज पर एक सर्वव्यापी आदेश नहीं हो सकता। यदि आप आरोप पर आदेश को रद्द करना चाहते थे, तो आप आ सकते थे। एक बार मुकदमा शुरू हो जाने के बाद, यह एक अप्रत्यक्ष तरीका है।"

FIR को बताया एजेंडा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें