दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरुवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ पॉक्सो मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर पॉक्सो मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं है। पुलिस ने बृजभूष पर पॉक्सो केस वापस लेने की अर्जी भी लगाई है। वकील ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में फाइल की गई है। पॉक्सो मामले में 4 जुलाई को सुनवाई होगी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नाबालिग के मामले में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की गई है। कैंसिलेशन रिपोर्ट उन मामलों में दायर की जाती है जब कोई पुख्ता सबूत साक्ष्य नहीं मिलता है।
