Poonch Attack: पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो, लश्कर का आतंकी, एयर फोर्स के काफिले पर हमला करने वालों की तस्वीर आई सामने

Poonch IAF Attack: भारतीय सेना ने सोमवार को दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुए हालिया हमले के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले इन व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को ₹20 लाख का इनाम देने की घोषणा की

अपडेटेड May 08, 2024 पर 1:14 PM
Poonch IAF Attack: एयर फोर्स के काफिले पर हमले करने वालों की तस्वीर आई सामने

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एयर फोर्स के काफिले पर हुए हमले आतंकी हमले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पुंछ में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले में शामिल लश्कर आतंकवादियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं। इन तीनों आतंकियों ने सुरनकोट में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया था। वे हाल के दिनों में पुंछ और राजौरी में हुए दूसरे हमलों में भी शामिल हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो है।

News18 JKLH को ये Exclusive तस्वीरें मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि ये उन तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की तस्वीरें हैं, जिन्होंने 4 मई 2024 को IAF के काफिले पर हमला (IAF Convoy Attack) किया था। ये LeT समूह से जुड़े हैं और राजौरी पुंछ इलाके में एक्टिव हैं। सूत्रों का कहना है कि इन तस्वीरों में से एक आतंकवादी पाकिस्तानी सेना में पूर्व कमांडो है। इनमें से एक तस्वीर अबू हमजा की है, जो LET कमांडर है।

Poonch Attack: सूत्रों का कहना है कि इन आतंकियों के नाम हैं:-


- अबू हमजा लश्कर कमांडर

- पूर्व पाकिस्तानी कमांडो का नाम आलिया फोजी है। इस कोड नेम फोजी है।

- तीसरे पाकिस्तानी आतंकवादी का नाम आधुन है।

सुरक्षा बल इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में कई तलाशी अभियान चला रहे हैं। इससे पहले सेना ने दो आतंकियों के स्कैच भी जारी किए थे।

इसके साथ ही सेना इन दोनों संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

भारतीय सेना ने दो संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है भारतीय सेना ने दो संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है

शनिवार शाम को पुंछ जिले के शाहसितार के पास आतंकवादियों ने एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें वायुसेना के पांच जवान घायल हो गए। उन्हें उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। उनमें से एक घायल जवान, IAF कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की गोली लगने से जान चली गई।

सूत्र बताते हैं कि चार आतंकवादियों के एक गुट ने इस हमले को अंजाम दिया। काफिले पर हमला सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास शाम करीब 6:15 बजे हुआ, जब सैनिक सनाई टॉप पर अपने बेस पर लौट रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।