Get App

दिल्ली: CM केजरीवाल के नए ऐलान के बाद बिजली सब्सिडी को लेकर फंसा पेंच, कंपनियों ने AAP सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसकी मांग करेंगे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 11:09 AM
दिल्ली: CM केजरीवाल के नए ऐलान के बाद बिजली सब्सिडी को लेकर फंसा पेंच, कंपनियों ने  AAP सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
दिल्ली में 58 लाख बिजली कनेक्शन हैं और इनमें से करीब 47 लाख को सब्सिडी मिलती है

Power subsidy in Delhi: दिल्ली की बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को उनके अलग-अलग बिलिंग साइकिल को देखते हुए सब्सिडी के वितरण पर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसकी मांग करेंगे। सीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर तक सब्सिडी के लिए अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही अक्टूबर माह की सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोग सब्सिडी के लिए हर महीने अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि डिस्कॉम महीने के हिसाब से बिलिंग साइकिल का पालन नहीं करती हैं।सूत्रों ने कहा कि बिजली की खपत की बिलिंग एक नया कनेक्शन सक्रिय होने की तारीख से शुरू होती है।

इसलिए यह उपभोक्ताओं के लिए अलग है। जैसे कि उदाहरण के तौर पर अगर कोई उपभोक्ता महीने की 25 तारीख से कनेक्शन लेने के बाद बिजली की खपत शुरू करता है, तो उसका बिल अगले महीने की 25 तारीख तक का होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें