Get App

Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को जाएंगी महाकुंभ मेला, त्रिवेणी संगम में लगाएंगी पवित्र डुबकी

Maha Kumbh Mela 2025: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ मेला में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद धार्मिक आस्था को और मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
Maha Kumbh Mela 2025: देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार (10 फरवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी। एक आधिकरिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। इस दौरान वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति सुबह संगम नोज़ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।

इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ मेला में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद धार्मिक आस्था को और मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

पीटीआई के अनुसार राष्ट्रपति आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को समर्थन देंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा करेंगी। इसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है।


राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा। बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।

महाकुंभ प्रशासन सतर्क

प्रयागराज पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में रविवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। हालांकि, दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, 10 मिनट में आग बुझा ली गई। इस आग से प्रयागराज निवासी राजेंद्र जायसवाल का टेंट जल गया।

ये भी पढ़ें- Delhi Chunav Result: अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें? भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए SIT का होगा गठन, पीएम मोदी बड़ी कार्रवाई के दे चुके हैं संकेत

शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले सात फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में आग लग गई थी जिसमें करीब 20-22 टेंट जलकर खाक हो गए थे।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 09, 2025 6:05 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।