दिल्ली NCR और इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होने वाली है भारी बारिश, जानें IMD ने क्या कहा

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास के इलाकों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई

अपडेटेड Jan 08, 2022 पर 10:16 AM
इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के उत्तरी इलाके में ठंड बढ़ने के साथ बारिश भी हो रही है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास के इलाकों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 


रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के पुल प्रह्लाद पुर में एक अंडरपास पर जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण पूर्वी दिल्ली के मंडावली अंडरपास पर भी जलभराव हो गया।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हवाईअड्डे पर विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई है। बर्फबारी सुबह 11 बजे तक जारी रहने की संभावना है जिसका असर रोजाना के काम पर नजर आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है और इसके बाद बारिश कम होगी।

आईएमडी ने कहा कि मध्यम से भारी बारिश के साथ एनसीआर (छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) पलवल, औरंगाबाद (हरियाणा) तिजारा, अलवर (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में बारिश होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।