राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। PM मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि भारत के नागरिकों की तरफ से मिल रहे, अनुरोध के बाद ये फैसला लिया गया है। खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है।