Ram Mandir inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) के नेताओं की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। खासकर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में राम मंदिर पर विवादित बयानबाजी करने की होड़ सी मची हुई है। इसी कड़ी में अब गया के अतरी विधानसभा से RJD विधायक अजय यादव ने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) 22 जनवरी के दिन राम मंदिर समारोह में भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है।
