Get App

Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कारोबारियों में भारी उत्साह, राम मय होंगे दिल्ली के बाजार

Ram Temple Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों में बेहद उत्साह और उल्लास का माहौल है। देश भर के बाजारों में महा-उत्सव तथा महा दीपावली मनाने की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली के सभी बाजार रोशनी से गुलजार होंगे। कार्यक्रमों से जहां श्रद्धा भाव की अभिव्यक्ति होगी। वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा कारोबार भी हो रहा है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 7:10 PM
Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कारोबारियों में भारी उत्साह, राम मय होंगे दिल्ली के बाजार
Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश भर के व्यापारियों में बेहद उत्साह और उल्लास है। देश भर के बाजारों में अभी से महा-उत्सव तथा महा दीपावली मनाने की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। इस बीच, भारत के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेतृत्व में दिल्ली एवं देश के सभी शहरों में स्थनीय व्यापारी संगठनों ने बड़े स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा हजारों विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इन सभी कार्यक्रमों से जहां श्रद्धा भाव की अभिव्यक्ति होगी। वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ा कारोबार भी हो रहा है। छोटे तबके के लोगों को बड़ा रोजगार भी मिल रहा है।

शुक्रवार (12 जनवरी) को नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक 'श्रीराम संवाद' कार्यक्रम में दिल्ली के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों की उपस्थिति में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश भर में व्यापारी एसोसिएशनों ने अपने सदस्यों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाजारों को सजाने संवारने के लिए अनेक वस्तुओं एवं सेवाओं की भारी मांग है।

सजावटी सामानों की भारी मांग

- 22 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बाजारों में रौनक लाने के लिए LED प्रदर्शनियों एवं साउंड सिस्टम की अधिक मांग है जिनके जरिए अयोध्या का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें