Ram Mandir: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

Ram Mandir: रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने परंपराओं और नियमों के बारे में सटीक जानकारी देने का अनुरोध किया है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए भारत और विदेशों से विभिन्न VVIP मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 1:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी जोर-शोर से चल रही है

Ram Mandir inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। इन सबके बीच, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी जोर-शोर से चल रही है। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित 'टाइम्स स्क्वायर' पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा।

इतना ही नहीं, देश के सभी राज्यों में प्रसारण के अलावा, राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विदेशों में विभिन्न भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को दुनिया भर में विभिन्न भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी लाइव दिखाया जाएगा।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश भर में बूथ स्तर पर रामलला के अभिषेक समारोह का सीधा प्रसारण करने की योजना बनाई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। अयोध्या में रामलला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे।


रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने परंपराओं और नियमों के बारे में सटीक जानकारी देने का अनुरोध किया है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए भारत और विदेशों से विभिन्न VVIP मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 60,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के मुस्लिम कवि को मिला न्यौता

मध्य प्रदेश के दिव्यांग मुस्लिम भजन गायक एवं कवि अकबर ताज ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। खंडवा जिले के हफला बीपला गांव के निवासी ताज (42) ने पीटीआई को बताया कि वह 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम पर कविता पाठ करेंगे।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: RJD नेताओं के बिगड़े बोल! राम मंदिर पर की विवादित टिप्पणी, पीएम मोदी का भी लिया नाम

उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश में जगह-जगह जाता रहता हूं, लेकिन अयोध्या में राम जी भद्राचार्य (हिंदू आध्यात्मिक नेता) की ओर से आमंत्रित किए जाने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं कई अन्य कार्यक्रम छोड़कर वहां जा रहा हूं। ताज बचपन से ही भगवान श्रीराम की स्तुति में कविताएं और भजन लिख और उनका पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक बहुत गरीब परिवार से हैं और एक कच्चे घर में रहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।