Get App

Ram Mandir: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

Ram Mandir: रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने परंपराओं और नियमों के बारे में सटीक जानकारी देने का अनुरोध किया है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए भारत और विदेशों से विभिन्न VVIP मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 1:33 PM
Ram Mandir: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी जोर-शोर से चल रही है

Ram Mandir inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। इन सबके बीच, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी जोर-शोर से चल रही है। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित 'टाइम्स स्क्वायर' पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा।

इतना ही नहीं, देश के सभी राज्यों में प्रसारण के अलावा, राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विदेशों में विभिन्न भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को दुनिया भर में विभिन्न भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी लाइव दिखाया जाएगा।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश भर में बूथ स्तर पर रामलला के अभिषेक समारोह का सीधा प्रसारण करने की योजना बनाई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। अयोध्या में रामलला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे।

रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने परंपराओं और नियमों के बारे में सटीक जानकारी देने का अनुरोध किया है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए भारत और विदेशों से विभिन्न VVIP मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 60,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें