Black Fungus: अब डेंगू से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस का मामला आया सामने, एक आंख की अचनाक चली गई रोशनी

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू से ठीक हुए एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामला सामने आया है

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dengue

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू (Dengue) से ठीक हुए एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस (Black Fungus or Mucormycosis) पाए जाने का दुर्लभ मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच साउथ दिल्ली के अपोलो अस्पताल में यह मामल सामने आया है।

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस मौसम में छह नवंबर तक डेंगू से 9 मौतें हो चुकी हैं और 2,708 लोग इससे ग्रस्त हो चुके हैं। 2017 के बाद से यह इस अवधि में डेंगू के सर्वाधिक मामले हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 1,170 से अधिक मामले रहे थे।

अपोलो अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया, "अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सामने 49 वर्षीय एक पुरुष में डेंगू के बाद ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामला सामने आया है।" डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद मरीज एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था।


इससे पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कोरोना से ठीक हुए अनेक मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस नया मामला है और हाल में इस बीमारी से ठीक हुए लोगों को अपनी सेहत पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ईएनटी के विशेषज्ञ डॉ सुरेश सिंह नरूका ने बताया, "जब रोगी अस्पताल आया तो ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामले का पता चला जिसमें डेंगू के बुखार के बाद उनकी एक आंख की रोशनी अचानक से चली गयी।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।