Ratan Tata की हालत गंभीर, मुंबई के एक अस्पताल में कराया गया है भर्ती

86 वर्षीय Ratan Tata ने बीते सोमवार को कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी उम्र और संबंधित मेडिकल कंडीशन के कारण मेडिकल चेक-अप करवा रहे हैं। बुधवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए किए गए अनुरोध पर टाटा के रिप्रेजेंटेटिव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की हालत गंभीर है।

Ratan Tata in critical condition: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो सूत्रों ने आज 9 अक्टूबर को बताया कि रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में रखा गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, 86 वर्षीय टाटा ने बीते सोमवार को कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। बुधवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए किए गए अनुरोध पर टाटा के रिप्रेजेंटेटिव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। जवाब आने पर उसे स्टोरी में अपडेट किया जाएगा।

रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट में सोमवार को कहा था कि वे अपनी उम्र और संबंधित मेडिकल कंडीशन के कारण मेडिकल चेक-अप करवा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।