Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 10, 2024 / 6:15 PM IST

Ratan Tata Death Highlights: राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार, देश के 'रतन' को नम आंखों से दी गई विदाई

Ratan Tata Death News Highlights: देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उद्योगपति मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और कारोबार से जुड़ी तमाम हस्तियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

Ratan Tata Passed Away News Highlights: दो दशक से अधिक समय तक नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के साम्राज्य का नेतृत्व करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा अपनी शालीनता और सादगी के लिए मशहूर थे। लेकिन वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। वह 30 से ज्यादा कंपनियों के कर्ताधर्ता थे जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं। ल

Ratan Tata Death Live: उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Ratan Tata Death Live: उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
OCTOBER 10, 2024 / 6:15 PM IST

Ratan Tata Death Live: अभिनेता राजपाल यादव ने की रतन टाटा को 'भारत रत्न' देने की मांग

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हम सब उन्हें नमन करते हैं। वो हमारे देश के अनमोल रत्न हैं। अभिनेता ने कहा कि हमारे लिए वो भारत रत्न रहेंगे। उनको भारत रत्न मिलना चाहिए। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

    OCTOBER 10, 2024 / 6:06 PM IST

    Ratan Tata Death Live: रतन टाटा के डॉग 'गोवा' ने अपने मालिक को दी श्रद्धांजलि

    रतन टाटा के डॉग 'गोवा' ने मुंबई में NCPA लॉन में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। दो दशक से अधिक समय तक नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के साम्राज्य का नेतृत्व करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

      OCTOBER 10, 2024 / 6:01 PM IST

      Ratan Tata Death Live: राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार

      देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उद्योगपति मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस कारोबार से जुड़ी तमाम हस्तियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

      इसके बाद उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के NCPA से वर्ली ले जाया जा रहा है। उनके पार्थिव शव को दक्षिण मुंबई स्थित NCPA में जनता के वास्ते अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 3.55 बजे तक रखा गया जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग पहुंचे। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। गुप के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

        OCTOBER 10, 2024 / 5:39 PM IST

        Ratan Tata Death Live: रतन टाटा को वर्ली के श्मशान घाट में दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

        उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित श्मशान घाट लाया गया। इस दौरान दिग्गज उग्योगपति को मुंबई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान मध्य मुंबई स्थित शवदाह गृह में उपस्थित थे।

        टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

          OCTOBER 10, 2024 / 5:18 PM IST

          Ratan Tata Death Live: वर्ली श्मशान घाट पहुंचे दिग्गज

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंचे। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

            OCTOBER 10, 2024 / 4:53 PM IST

            Ratan Tata Death Live: रतन टाटा की अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

            उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के एनसीपीए से वर्ली घमसान घाट लाया जा चुका है। उनके पार्थिव शव को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के वास्ते अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 3.55 बजे तक रखा गया जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग पहुंचे। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

              OCTOBER 10, 2024 / 4:21 PM IST

              Ratan Tata Death Live: रतन टाटा की अंतिम यात्रा शुरू

              उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। टाटा समूह के मानद चेयरमैन का अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर होगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

                OCTOBER 10, 2024 / 4:15 PM IST

                Ratan Tata Death Live: आमिर खान ने टाटा को दी श्रद्धांजलि

                अभिनेता आमिर खान और निर्देशक किरण राव ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आमिर खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे..."

                  OCTOBER 10, 2024 / 3:59 PM IST

                  Ratan Tata Death Live: 'रतन टाटा एक बहुत अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक थे'

                  भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा कि मैं कहूंगा कि वह एक महान इंसान थे, उन्होंने न केवल टाटा के मूल्यों और परंपराओं को अपनाया बल्कि उन्होंने उनमें से प्रत्येक का अनुकरण भी किया। वह एक बहुत अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक थे। उनमें जो विनम्रता थी, वह उनसे सीखने लायक है। मुझे उनसे मिलने का कई बार अवसर मिला, और हर बार बहुत कुछ सीखने को मिला... उन्होंने न केवल टाटा को नेतृत्व दिया, बल्कि उन्होंने आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित किया... हमें उनके जीवन से देखना चाहिए कि कैसे अच्छा कॉर्पोरेट प्रशासन, विनम्र होना जीवन में फल देता है।

                    OCTOBER 10, 2024 / 3:44 PM IST

                    Ratan Tata Death News Live: मुंबई के NCPA लॉन में मुकेश और नीता अंबानी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

                    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी मौजूद थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से अपनी संवेदना प्रकट की। अंबानी परिवार ने रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

                      OCTOBER 10, 2024 / 3:20 PM IST

                      Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा को कुत्तों से बहुत प्यार था: राज ठाकरे

                      महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को याद किया कि उद्योगपति रतन टाटा को भी उनकी ही तरह कुत्तों से बहुत प्रेम था। उन्होंने कहा कि टाटा के सभी परिसरों में आवारा कुत्तों के आने- जाने पर कोई रोक-टोक नहीं थी- चाहे वह ताज महल होटल हो या समूह का मुख्यालय। मनसे प्रमुख ठाकरे ने कहा कि कुत्तों के प्रति उनके प्रेम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

                      ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा को उनके बेमिसाल परोपकार कार्यों के लिए ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में सम्मानित किया जाना था, लेकिन आखिरी समय में उनका पालतू कुत्ता बीमार हो गया। ठाकरे ने बताया कि टाटा ने तत्काल ब्रिटेन के तत्कालीन राजकुमार चार्ल्स को फोन किया और खेद व्यक्त किया कि वे अपने बीमार कुत्ते को अकेला नहीं छोड़ सकते। ठाकरे ने कहा कि यह दर्शाता है कि वह कितने असाधारण इंसान थे।

                        OCTOBER 10, 2024 / 3:17 PM IST

                        Ratan Tata Death News LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार 10 अक्टूबर को मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर की देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

                          OCTOBER 10, 2024 / 3:00 PM IST

                          Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा मानवता के लिए याद किए जाएंगे – मनमोहन सिंह

                          पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के लिखे लेटर में कहा कि रतन टाटा एक बिजनेस आइकॉन से कहीं ज्यादा थे। वे अपने विजन और मानवता के लिए किए गए कामों के लिए याद किए जाएंगे। उनमें सत्ता में बैठे व्यक्ति से सच बोलने का साहस था। कई मौकों पर हमने साथ काम किया है।

                            OCTOBER 10, 2024 / 2:44 PM IST

                            Ratan Tata Death News LIVE: इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा रतन टाटा का शव

                            रतन टाटा का शव दफनाया जाएगा या क्या होगा। इसे लेकर अब साफ हो गया है। रतन टाटा के लिए प्रेयर प्रक्रिया के बाद उनके पार्थिव शरीर को दफनाया नहीं जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

                              OCTOBER 10, 2024 / 2:32 PM IST

                              Ratan Tata Death News LIVE: महाराष्ट्र में 'उद्योग रत्न' पुरस्कार का नाम टाटा के नाम पर होगा

                              दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि रतन टाटा जी सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे। बल्कि एक प्रतिबद्ध व्यक्ति थे। उन्होंने जो कहा वो किया। सामंत ने कहा कि उनकी स्मृति में हमने उद्योग रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर रतन टाटा उद्योग रत्न पुरस्कार कर दिया है। हम मुंबई में बनने जा रही सबसे बड़ी इमारत, उद्योग भवन का नाम भी रतन टाटा के नाम पर रख रहे हैं।

                                OCTOBER 10, 2024 / 2:18 PM IST

                                Ratan Tata Death News LIVE: लाल कृष्ण आडवाणी ने शोक प्रकट किया

                                रतन टाटा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के दिगग्ज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने दुख जताया है। भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि रतन टाटा उद्योग जगत के बड़े सितारे थे। उन्होंने भारतीय उद्योग पर अमिट छाप छोड़ी है। रतन टाटा दूरदर्शी भी थे।

                                  OCTOBER 10, 2024 / 2:07 PM IST

                                  Ratan Tata Death News LIVE: भारत उन्हें बहुत याद करेगा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

                                  देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। धनखड़ ने कहा कि भारतीय उद्योग का एक विशाल व्यक्तित्व, जिनका आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान हमेशा भारत और उसके बाहर के उद्यमियों के लिए प्रेरणा रहेगा। गहरी प्रतिबद्धता और करुणा के व्यक्ति, उनके परोपकारी योगदान और उनका विनम्रता ने उनके आत्मसात किए गए आदर्श को सही ढंग से प्रतिबिंबित किया। भारतीय उद्योग के 'किंवदंती' के रूप में एक स्थायी विरासत छोड़ते हुए, भारत उन्हें बहुत याद करेगा। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे टाटा समूह के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

                                    OCTOBER 10, 2024 / 2:03 PM IST

                                    Ratan Tata Death News LIVE: भारत उन्हें बहुत याद करेगा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

                                    देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। धनखड़ ने कहा कि भारतीय उद्योग का एक विशाल व्यक्तित्व, जिनका आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान हमेशा भारत और उसके बाहर के उद्यमियों के लिए प्रेरणा रहेगा। गहरी प्रतिबद्धता और करुणा के व्यक्ति, उनके परोपकारी योगदान और उनका विनम्रता ने उनके आत्मसात किए गए आदर्श को सही ढंग से प्रतिबिंबित किया। भारतीय उद्योग के 'किंवदंती' के रूप में एक स्थायी विरासत छोड़ते हुए, भारत उन्हें बहुत याद करेगा। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे टाटा समूह के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

                                      OCTOBER 10, 2024 / 1:55 PM IST

                                      Ratan Tata Death News LIVE: देश ने एक रत्न खो दिया – अनुपम खेर

                                      बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लगता था कि रतन टाटा हमेशा रहेंगे। आप कुछ लोगों से मिलते नहीं है, लेकिन उनका एहसास देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर, चैरिटी इंस्टीट्यूशंस में नजर आता है। आज देश ने अपना एक रत्न खो दिया है। मेरी उनसे मुलाकात कुछ साल पहले लंदन में हुई थी। बकिंघम में उनका एक होटल है। 5-7 मिनट की बातचीत में वे बोले कि मुझे आपकी कॉमेडी पसंद है। आप किसी को अपना आदर्श बनाना चाहते हैं तो रतन टाटा उसमें सबसे ऊपर आएंगे। हमारे यहां एक बात कही जाती है- अपने आप को टाटा-बिड़ला समझता है। रतन ऐसे टाटा हैं, जिन्हें कोई टाटा नहीं करना चाहेगा।

                                        OCTOBER 10, 2024 / 1:41 PM IST

                                        Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा का जीवन अपने आप में एक विश्वविद्यालय के समान-सीएम मोहन यादव

                                        रतन टाटा के निधन पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा कि स्वर्गीय रतन टाटा का जीवन अपने आप में एक विश्वविद्यालय के समान है। उन्होंने अपने जीवन में बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करके भी दिखाया। वे इतने संवेदनशील थे कि जब उन्होंने 3-4 बच्चों के साथ व्यक्ति को बाइक पर जाते देखा तो कल्पना करते हैं कि गरीबों को भी कार मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जमीन मुहैया कराकर भारत में नैनो कार की सौगात भी दी। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

                                          OCTOBER 10, 2024 / 1:30 PM IST

                                          Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा का निधन दुखद है – संजय सिंह

                                          AAP नेता संजय सिंह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। सिंह ने कहा कि देश में ईमानदारी से व्यापार करके कैसे लोगों की सेवा की जा सकती है, कैसे अपने व्यापार का विस्तार किया जा सकता है और कैसे देश ही नहीं दुनिया में नाम कमाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण टाटा समूह है। रतन टाटा का निधन व्यापार जगत, देश और हम सबके लिए दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

                                            OCTOBER 10, 2024 / 1:19 PM IST

                                            Ratan Tata Death News LIVE: रतन जी से हमेशा कुछ न कुछ सीखा – हरदीप पुरी

                                            केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा कि रतन टाटा जी ने सिर्फ व्यापार साम्राज्य को ही नहीं बढ़ाया बल्कि देश के विकास के लिए उनका अहम योगदान है। वह सचमुच एक अद्वितीय व्यक्ति थे, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनसे कई बार मिलने का अवसर मिला है। जब उन्होंने एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई तो हमने उनसे बात की। एयर इंडिया का अधिग्रहण एक साहसिक कदम था। यह आसान नहीं था लेकिन उन्होंने यह किया। रतन जी को न केवल आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास के ताने-बाने को गढ़ने वाले एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में जाना जाता रहेगा, बल्कि वे एक महान व्यक्ति के रूप में भी जीवित रहेंगे। जब भी मैं उनसे मिला, मैंने कुछ न कुछ सीखा।

                                              OCTOBER 10, 2024 / 1:05 PM IST

                                              Ratan Tata Death News LIVE: एक युग का अंत हो गया - अमिताभ बच्चन

                                              बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभी रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला। मैं बहुत देर तक काम करता रहा। एक युग समाप्त हो गया है। एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन दूरदर्शी नेता, जिनकी दृष्टि और संकल्प अद्वितीय थे। रतन टाटा के साथ बिताए गए विशेष क्षणों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमने उनके साथ कई शानदार पल बिताए। कई अभियानों के दौरान हम साथ-साथ शामिल रहे।

                                                OCTOBER 10, 2024 / 12:54 PM IST

                                                Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा सच्चे विजनरी शख्स थे – शक्तिकांत दास

                                                आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के बारे में दो चीजें सबसे अलग दिखती हैं। पहला, वह एक सच्चे विजनरी व्यक्ति थे। दूसरा, वह कॉर्पोरेट गवर्नेंस में नैतिकता को बहुत मानते थे। मुझे लगता है कि जब भी आधुनिक भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा, तो मुझे पूरा यकीन है कि उनकी उपलब्धियों का वर्णन करने के लिए एक पूरी किताब भी काफी नहीं होगी। भारत के सच्चे सपूत और एक असाधारण व्यक्तित्व थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

                                                  OCTOBER 10, 2024 / 12:36 PM IST

                                                  Ratan Tata Death News LIVE: महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न की मांग की

                                                  दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से भारत रत्न की मांग की है। इसके लिए महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने रेजोल्यूशन पास किया है। इसमें रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की गई है।

                                                    OCTOBER 10, 2024 / 12:30 PM IST

                                                    Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा के लिए ‘अहनावेति' पढ़ी जाएगी

                                                    रतन टाटा के अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा। वर्ली के पारसी श्मशान भूमि में पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। प्रेयर हॉल में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। 45 मिनट तक प्रेयर होगी। प्रार्थना हॉल में पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा।

                                                      OCTOBER 10, 2024 / 12:15 PM IST

                                                      Ratan Tata Death News LIVE: टाटा ने देश को लूटा नहीं, बनाने का काम किया - संजय राउत

                                                      शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा कि रतन टाटा सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे। रतन टाटा, यह नाम सालों से हमारे दिलों और जिंदगी पर राज कर रहा है। टाटा का मतलब है सच्चाई, प्रामाणिकता, देशभक्ति। टाटा ने देश को लूटा नहीं बल्कि देश को बनाने का काम किया है। उनसे हमेशा हमें प्रेरणा मिली है। वे हमेशा हमारे मन में जीवित रहेंगे।

                                                        OCTOBER 10, 2024 / 12:00 PM IST

                                                        Ratan Tata Death News LIVE: सुप्रिया सुले, अजित पवार समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

                                                        महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में NCPA लॉन में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। वहीं रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने भी श्रद्धांजलि दी।

                                                          OCTOBER 10, 2024 / 11:54 AM IST

                                                          Ratan Tata Death News LIVE: अखिलेश यादव ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

                                                          रतन टाटा के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक प्रकट का। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है। अपने लाभ को कल्याण के लिए लगाया जाता है। ऐसे महान रतन टाटा जी का जाना इतिहास के एक पन्ने का पलट जाना है। भावभीनी श्रद्धांजलि!

                                                            OCTOBER 10, 2024 / 11:47 AM IST

                                                            Ratan Tata Death News LIVE: RBI गवर्नर ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

                                                            रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) पहुंचे। यहां उन्होंने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीपीए लॉन में व्यवस्थाओं का प्रबंधन नोएल टाटा देख रहे हैं। जहां लोग 3:30 बजे तक रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

                                                              OCTOBER 10, 2024 / 11:40 AM IST

                                                              Ratan Tata Death News LIVE: मेरा रतन टाटा से खास नाता रहा है - अमित शाह

                                                              देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इस बीच शाह ने दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की। शाह ने कहा कि रतन टाटा जी का निधन हो गया है। मुझे मुंबई जाना है। मेरा उनसे बहुत खास नाता रहा है। उन्होने टाटा समूह को उस लेवल पर संभाला, जब वह इतना ऊंचा नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्रस्ट से भारत के लिए बहुत कुछ किया है। आज रतन टाटा जी नहीं रहे, लेकिन उनकी लेगेसी वह छोड़ कर जा रहे हैं।

                                                                OCTOBER 10, 2024 / 11:40 AM IST

                                                                Ratan Tata Death News LIVE: किसने लिया था रतन टाटा को गोद?

                                                                भारतीय पारसी परिवार से संबंध रखने वाले रतन टाटा जब 10 साल के थे। तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उसके बाद रतन टाटा को उनकी दादी ने पाला था। वह अपने परिवार की समृद्ध व्यवसायिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहे।

                                                                  OCTOBER 10, 2024 / 11:24 AM IST

                                                                  Ratan Tata Death News LIVE: कुमार मंगलम बिड़ला ने दी श्रद्धांजलि

                                                                  देश के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। हर कोई आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने श्रद्धांजलि दी। वो एनसीपीए मैदान पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कॉर्पोरेट जगत के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके काम का प्रभाव काफी अद्वितीय है, मेरा मानना है कि हमें उनके काम की समृद्धि के माध्यम से उन्हें याद रखना चाहिए। वे हमेशा देश हित के लिए सोचते थे।

                                                                    OCTOBER 10, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                    Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा को मिले भारत रत्न – शिवसेना

                                                                    रतन टाटा के निधन के बाद शिवसेना ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है। शिवसेना नेता राहुल कनाल ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वे केंद्र सरकार से रतन टाटा के नाम को भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करें।

                                                                      OCTOBER 10, 2024 / 10:57 AM IST

                                                                      Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा हमारे अनमोल रत्न थे – नाना पटोले

                                                                      नागपुर में महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। पटोले ने कहा कि अपने नाम की तरह ही वे हमारे देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने हमेशा देशहित के लिए उद्योग शुरू किए। देश के औद्योगिक विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। ऐसे महान व्यक्ति आज हमारे बीच नहीं है, मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। वे एक समर्पित उद्योगपति थे, ऐसे उद्योगपति आज देखने को नहीं मिलते।

                                                                        OCTOBER 10, 2024 / 10:35 AM IST

                                                                        Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा का जाना मेरे लिए निजी क्षति की तरह है – सुधा मूर्ति

                                                                        बेंगलुरु में राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा की मृत्यु के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। वे सच्चे अर्थों में करुणामयी, लोगों के प्रति विचारशील टाटा थे। ऐसे लोगों का मिलना बहुत मुश्किल है। जीवन के इतने सालों में मैंने ऐसा सिर्फ़ एक ही व्यक्ति देखा है। वे जो सोचते थे, वही बोलते थे और वही उनके हृदय में होता था। यह मेरे लिए एक निजी नुकसान की तरह है।

                                                                          OCTOBER 10, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                          Ratan Tata Death News LIVE: सचिन तेंदुलकर ने किए अंतिम दर्शन

                                                                          पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने उनके कोलाबा स्थित घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके कुछ देर बाद वो रतन टाटा के कोलाबा आवास से रवाना हो गए।

                                                                            OCTOBER 10, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                            Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में कौन-कौन दिग्गज जा रहे?

                                                                            उद्योगपति रतन टाटा का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई के वर्ली इलाके में अंतिम संस्कार होगा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में सरकार की ओर से अमित शाह शामिल हो रहे हैं। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बाबा रामदेव समेत अन्य दिग्गज बिजनेसमैन भी शामिल होंगे।

                                                                              OCTOBER 10, 2024 / 10:19 AM IST

                                                                              Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA लॉन में रखा गया

                                                                              रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन में रखा गया है। सुबह 10 बजे लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। वहीं राजकीय सम्मान देने के लिए पुलिस का बैंड भी पहुंच गया है।

                                                                                OCTOBER 10, 2024 / 10:00 AM IST

                                                                                Ratan Tata Death News LIVE: अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

                                                                                केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की ओर से दिग्गज उद्योगपति और परोपकारी रतन नवल टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। शाह ने कहा कि रतन टाटा ने अपना जीवन निस्वार्थ भाव से हमारे देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। हर बार जब मैं उनसे मिला, तो भारत और इसके लोगों के भलाई के प्रति उनका उत्साह और प्रतिबद्धता मुझे चकित कर देती थी। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को खिलने में मदद की। रतन टाटा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। मेरी संवेदना टाटा ग्रुप और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति शांति शांति

                                                                                  OCTOBER 10, 2024 / 9:49 AM IST

                                                                                  Ratan Tata Death News LIVE: देश रतन टाटा जी को कभी नहीं भूल सकता - नितिन गडकरी

                                                                                  नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश के महान सुपुत्र रतन टाटा जी के निधन का समाचार सुन कर स्तब्ध हूं। रतन टाटा जी से तीन दशकों से अधिक समय से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। इतने बड़े व्यक्ति की सादगी, उनकी सहजता, अपने से छोटे का भी सम्मान करना, ये सारे गुण मैने काफी नजदीक से देखे और अनुभव किए है। मुझे अपने जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। देश के सबसे बड़े कारोबारी के नाते देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में, रोजगार निर्माण करने में उनका बड़ा योगदान है। वो परम देश भक्त होने के साथ साथ उसूलों पर चलने वाले इंसान थे। जितने बड़े कारोबारी थे, उससे भी बड़े संवेदनशील समाजसेवी थे। उनके निधन से भारत ने एक आदर्श और कर्तृत्ववान सुपुत्र को खोया है। ये देश रतन टाटा जी को कभी भूल नही सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति

                                                                                    OCTOBER 10, 2024 / 9:35 AM IST

                                                                                    Ratan Tata Death News LIVE: मैंने अपना एक प्रिय मित्र खो दिया: मुकेश अंबानी

                                                                                    रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में भी शोक की लहर दोड़ गई है। रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया है। मुकेश अंबानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति है। व्यक्तिगत स्तर पर, रतन टाटा के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है, क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।

                                                                                      OCTOBER 10, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                                      Ratan Tata Death News LIVE: कैसे होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार?

                                                                                      रतन टाटा का निधन हो गया। अब बड़ा सवाल है कि उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा या मुखाग्नि दी जाएगी? अब तक जो खबर है उस हिसाब से रतन टाटा के शव को मुंबई में दफनाया जाएगा। जहां साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं पर रतन टाटा का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

                                                                                        OCTOBER 10, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                        Ratan Tata Death News LIVE: दिलजीत दोसांझ ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

                                                                                        सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जर्मनी में अपना कंसर्ट कर रहे थे। तभी उन्हें रतन टाटा के निधन की खबर मिली। उन्होंने अपने जर्मनी में हो रहे कॉन्सर्ट के दौरान रतन टाटा दी श्रद्धांजलि दी। दिलजीत ने कहा रतन टाटा ने हमेशा अपनी जिंदगी में मेहनत की है। कभी किसी के बारे में गलत नहीं बोला है। हमें उनसे सीखना चाहिए।

                                                                                          OCTOBER 10, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                                          Ratan Tata Death News LIVE: झारखंड में एक दिन का शोक

                                                                                          रतन टाटा के निधन के बाद झारखंड में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है। रतन टाटा आखिरी बार 2 मार्च 2021 को झारखंड आए थे। तब उन्होंने जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी अकादमी के भवन और IIT सेंटर का उद्घाटन किया था।

                                                                                            OCTOBER 10, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                            Ratan Tata Death News LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

                                                                                            देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतन टाटा के निधन शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉरपोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है।

                                                                                              OCTOBER 10, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                              Ratan Tata Death News LIVE: देश के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान- देवेंद्र फडणवीस

                                                                                              उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रतन टाटा जी बहुत ही सफल उद्योगपति तो थे ही लेकिन उससे भी बड़े व्यक्ति के रूप में हम उन्हें देखते हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने केवल सफल उद्योग ही नहीं बल्कि एक ऐसा ब्रांड खड़ा किया। जिसने हमारे देश को एक वैश्विक पहचान दी, देश के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है।

                                                                                                OCTOBER 10, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                Ratan Tata Death News LIVE: रतन ने टाटा ग्रुप को दुनिया का विश्वसनीय ब्रांड बनाया – सीपी राधाकृष्णन

                                                                                                महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि रतन टाटा, दुनियाभर में फैले टाटा साम्राज्य के सबसे चमकदार रत्न थे। उन्होंने मैनेजमेंट की मॉडर्न तकनीकों को अपनाकर टाटा ग्रुप को दुनिया का भरोसेमंद ब्रांड बनाया। उन्होंने कभी भी टाटा के संस्थापकों के विजन से समझौता नहीं किया। आज जब नैतिकता का स्तर गिर रहा है। उस दौर में भी रतन टाटा व्यक्तिगत स्तर पर मॉरल वैल्यूज को थामे रहे। सही मायनों में रतन टाटा देश के उद्योग का प्रतिनिधित्व करते थे। हम विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर क्षेत्र में उनके भरोसे, उत्कृष्टता और नवीनता के मूल्यों को अपनाते हुए प्रयास कर रहे हैं। यही रतन टाटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

                                                                                                  OCTOBER 10, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                  Ratan Tata Death News LIVE: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन

                                                                                                  रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (National Centre for Performing Arts - NCPA) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

                                                                                                    OCTOBER 10, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                    Ratan Tata Death News LIVE: महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन का शोक दिवस घोषित किया

                                                                                                    महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में शोक दिवस घोषित किया है। सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय तिरंगा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में ये भी कहा गया है कि गुरुवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

                                                                                                      OCTOBER 10, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                      Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

                                                                                                      टाटा समूह के सर्वेसर्वा रहे रटन टाटा को पीएम मोदी, रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा कि रतन टाटा जी एक दूरदर्शी व्यापारी नेता, एक दयालु व्यक्तित्व और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापार घरों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से बहुत आगे निकल गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का दिल जीता।

                                                                                                        OCTOBER 10, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                        Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा ने कहा देश को अलविदा, देर रात ली अंतिम सांस

                                                                                                        भारत के महान उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रहे रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को देर रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को खबर आई थी कि उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी हालत पर नजर रखी जा रही थी। उनके निधन से पूरा देश गमगीन है।

                                                                                                          OCTOBER 10, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।